{"_id":"62f0c9e0e32ab058df062af1","slug":"arvind-kejriwal-said-that-electricity-amendment-bill-will-increase-problems-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने बिजली संशोधन बिल को बताया खतरनाक, कहा- कुछ कंपनियों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने बिजली संशोधन बिल को बताया खतरनाक, कहा- कुछ कंपनियों को होगा फायदा
Mon, 08 Aug 2022 02:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:04 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए बिजली संसोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की बिजली की समस्या को दूर करने के बजाय और गंभीर बना दिया जाएगा। लोगों की परेशानी बढ़ेगी और कुछ कंपनियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इससे केवल बिजली वितरण कंपनियों को ही फायदा होगा। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील कर हुए कहा कि इसे जल्दबादी में ना लाया जाए।
विज्ञापन
आज लोक सभा में बिजली संशोधन बिल लाया जा रहा है। ये क़ानून बेहद ख़तरनाक है। इस से देश में बिजली की समस्या सुधरने की बजाय और गंभीर होगी। लोगों की तकलीफ़ें बढ़ेंगी। केवल चंद कंपनियों को फ़ायदा होगा। मेरी केंद्र से अपील है कि इसे जल्दबाज़ी में ना लाया जाए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 8, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करते हुए कहा कि आज लोक सभा में बिजली संशोधन बिल लाया जा रहा है। ये कानून बेहद खतरनाक है। इस से देश में बिजली की समस्या सुधरने की बजाय और गंभीर होगी। लोगों की तकलीफें बढ़ेंगी। केवल चंद कंपनियों को फायदा होगा। मेरी केंद्र से अपील है कि इसे जल्दबाजी में ना लाया जाए।