फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind Kejriwal said God is with us survived despite being hungry for 15 days India will not stop now

Delhi: 'भगवान साथ हैं, 15 दिन भूखे रहने के बाद भी जिंदा बचा; अब भारत रुकेगा नहीं', केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा?

Sun, 16 Apr 2023 06:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Apr 2023 06:46 PM IST
सार

 भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना मेरी जिंदगी का मिशन है। अब यह एक-एक भारतीय का मिशन बन गया है।

विज्ञापन
arvind Kejriwal said God is with us survived despite being hungry for 15 days India will not stop now
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई दफ्तर के लिए निकलने से पहले रविवार सुबह एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि आप चाहे जो मर्ज़ी कर लीजिए, अब आप रोक नहीं पाएंगे। भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन कर रहेगा। भाजपा नेता शनिवार से शोर मचा रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद भाजपा ने मुझे गिरफ्तार करने का आदेश भी दे दिया है। क्या इससे देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी। सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी, ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री के अहंकार की संतुष्टि जरूर होगी। केजरीवाल ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से सीबीआई के सारे सवालों का जवाब दूंगा। जब मैंने कुछ किया ही नहीं है तो छिपाना क्या।

विज्ञापन

...बहुत ताकतवर हैं, किसी को भेज सकते हैं जेल: केजरीवाल
वीडिया में केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई ने मुझे बुलाया है। मैं पूरी ईमानदारी और सच्चाई से इनके सभी सवालों के जवाब दूंगा। जब कुछ गलत किया ही नहीं है तो फिर छिपाना क्या है। ये लोग बहुत ताकतवर हैं, किसी को भी जेल भेज सकते हैं। चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या न किया हो। कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा नेता लगातार कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद भाजपा ने सीबीआई को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। इसके बाद तो सीबीआई गिरफ्तार करेगी ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबको जेल में डालने की देते हैं धमकी
केजरीवाल ने कहा कि इन्हें सत्ता का बहुत अहंकार हो गया है। किसी को कुछ नहीं समझते है। नेताओं, व्यापारियों, उद्योगपतियों सहित कोई भी हो धमकी देते हैं कि हमारी बात मानो, नहीं तो जेल में डाल देंगे। सबको जेल भेजने की धमकी देते हैं। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। अपनी भारत मां से बेइंतहां मोहब्बत करता हूं। अपने मुल्क के लिए जान भी दे सकता हूं।

विज्ञापन

नेताओं को जनता की परवाह नहीं
केजरीवाल ने कहा कि 10 साल पहले राजनीति में आया। पहले सोचता था कि मेरा मुल्क इतना पिछड़ा क्यों है, मेरे लोग इतने गरीब क्यों हैं, लोग अनपढ़ क्यों हैं। आजादी के 75 साल बाद भी मेरे युवा बेरोजगार क्यों हैं। अब पता चला कि ऐसा क्यों हैं। हमारे नेताओं को जनता की परवाह ही नहीं है। 24 घंटे केवल गंदी राजनीति करनी है और सिर्फ जेल में भेजने की धमकी देते रहते हैं।

30 साल में गुजरात में एक स्कूल ठीक नहीं कर पाए
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आठ साल में मैंने दिल्ली के स्कूल ठीक कर दिए। लेकिन आपने 30 साल में गुजरात का एक भी स्कूल ठीक नहीं किया। जब आपको गुजरात के एक सरकारी स्कूल में जाकर फोटो खिंचवानी थी, तो उसके लिए भी आपको पूरे गुजरात में एक सरकारी स्कूल नहीं मिला। आपको टेंट में एक नकली क्लास बनाकर फोटो खिंचवानी पड़ी। पिछले आठ साल में मैंने दिल्ली में कई मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनवाए। सबका मुफ्त में शानदार इलाज किया है। सवाल उठाया कि 15 साल में आपसे मध्य प्रदेश में आपसे क्यों नहीं हुआ। आठ साल में मैंने दिल्ली में पावर कट खत्म कर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सहित इसे मुफ्त कर दी। 30 साल में आपसे गुजरात में क्यों नहीं हुआ, क्योंकि आपको करना ही नहीं है। आपको देश से कोई लेना-देना ही नहीं है, केवल आपकी सत्ता बनी रहे।

अब भारत रूकेगा नहीं....
सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बन सकता था। अपने भ्रष्टाचार, पैसे और सत्ता की हवस की वजह से आप जैसे नेताओं और पार्टियों ने भारत को दुनिया का नंबर-1 देश नहीं होने दिया, पर अब भारत रूकेगा नहीं। दिल्ली के बाद पूरा देश खड़ा हो गया है। एक-एक भारतीय खड़ा हो गया है। अब भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ने के लिए बेचैन है। आप जैसे राष्ट्र विरोधी लोग चाहे जो मर्जी कर लें लेकिन अब भारत रूकेगा नहीं। भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना मेरी जिंदगी का मिशन है। अब यह एक-एक भारतीय का मिशन बन गया है।

भगवान साथ हैं, 15 दिन भूखे रहने के बावजूद जिंदा बच गया
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए मेरी जान भी हाजिर है। मैं मधुमेह का मरीज हूं। एक-एक दिन में 50 यूनिट से ज्यादा इंसुलिन लेता हूं। इसके बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार मैंने 10 दिन और दूसरी बार 15 दिन का अनशन किया था। उस वक्त सभी डॉक्टरों ने कहा कि सुगर वाला मरीज भूखा रहेगा तो सेहत और बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है। 15 दिन भूखे रहने के बावजूद जिंदा बच गया। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। भगवान मेरे साथ है।

सौ बार सीबीआई-ईडी बुलाएं, मैं आऊंगा: केजरीवाल
आप कहते हैं कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी है। राजनीति में आने से पहले मैं इनकम टैक्स विभाग में नौकरी करता था। चाहता तो करोड़ों रुपये कमा लेता। उस नौकरी को छोड़कर कई वर्षों तक दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में काम किया। तब राजनीति में भी नहीं था और सीएम बनने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं थी। झुग्गियां ही उस वक्त मेरा घर होती थीं। प्रधानमंत्री जी, अगर केजरीवाल भ्रष्ट है तो दुनिया का कोई आदमी ईमानदार नहीं है। केजरीवाल देश के लिए जीता है और देश के लिए मरेगा। आप मुझे सौ बार सीबीआई-ईडी बुलाओगे, तो मैं सौ बार जाउंगा। आप हम भारत के लोगों को परेशान कर सकते हैं। पर अब आप भारत को रोक नहीं पाओगे। भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन कर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed