फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal's letter to mukhtar ansari on fake letterhead

AAP के 'लेटर बम' से बढ़ी काशी की सियासी गर्मी

Fri, 18 Apr 2014 07:36 AM IST
Updated Fri, 18 Apr 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal's letter to mukhtar ansari on fake letterhead

वाराणसी में बंट रहे एक लेटर ने काशी का सियासी तापमान इस कदर बढ़ाया कि उसकी गर्मी दिल्ली तक महसूस की जाने लगी है।

विज्ञापन


चिट्ठी आम आदमी पार्टी के आधिकारिक लेटर हेड पर है। कौमी एकता दल के मुख्तार अंसारी के नाम लिखी गई चिट्ठी में ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जो कुछ लिखा है उससे हंगामा होना लाजिमी है।

चिट्ठी के आखिर में केजरीवाल के दस्तखत भी हैं। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद से बनारस की सियासत में एक नया मोड़ आ गया है।

बनारस के मुस्लिम वोटों पर निशाना

arvind kejriwal's letter to mukhtar ansari on fake letterhead

दरअसल, बनारस में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरीवाल के नाम से आम आदमी पार्टी के लेटरहेड पर मुख्तार अंसारी को चिट्ठी लिखी गई है।

चिट्ठी में केजरीवाल ने मुख्तार अंसारी को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि उनके चुनाव से हटने से मुस्लिम वोट ‘आप’ के खाते में आएंगे। साथ ही सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी।

बता दें कि पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसारी ने सपा के टिकट पर बनारस से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटर पर AAP ने दी सफाई

arvind kejriwal's letter to mukhtar ansari on fake letterhead

वहीं AAP  ने इसे भाजपा की गहरी साजिश बताते हुए कहा कि अंसारी का समर्थन लेने का उनका कोई इरादा नहीं है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक व ट्विटर पर पार्टी का कहना है कि जिस लेटर हेड पर चिट्ठी लिखी गई है, वह काफी पुराना है।

पार्टी ने फेसबुक पर नया लेटर हेड भी अपलोड किया गया है। आरोप है कि चिट्ठी में जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है वह भाजपाई शैली के हैं।

पार्टी का कहना है कि वाराणसी में भाजपा को हार का इतना भय सता रहा है कि वे मुसलिम मतदाताओं को भटकाने के लिए फर्जी चिट्ठियां बांट रहे हैं। पार्टी का कहना है कि जिन चैनलों ने इस चिट्ठी को दिखाया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी उनके खिलाफ मानहानि के केस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed