फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal press conference on Kashmiri Pandits

Kashmiri Pandits Killing: केजरीवाल बोले- कश्मीरी पंडित अभी तक सुरक्षित क्यों नहीं? भट की हत्या के बाद डरा है समुदाय

Mon, 16 May 2022 04:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 16 May 2022 04:39 PM IST
सार

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने सरकार से कई सवाल करने के साथ ही एक अनुरोध भी किया है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal press conference on Kashmiri Pandits
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घाटी में कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या ने सभी को झकझोर रख दिया है। भट की हत्या पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार शाम प्रेस कॉंफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक कश्मीरी पंडित की उनके ऑफिस में हत्या कर दी गई थी। देश चिंतित है। कश्मीरी पंडित अभी तक सुरक्षित क्यों नहीं हैं? उनमें से कई को पीएम पैकेज के तहत भेजा गया था। इस घटना के बाद से सभी डरे हुए हैं।

विज्ञापन

 

यह समय राजनीति का नहीं है
कश्मीरी पंडितों ने गुस्सा जाहिर करने के लिए विरोध किया लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें पीटा गया और उनको घरों में बंद कर दिया गया। यह राजनीति का समय नहीं है। वे सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिलेगी तो बाकी लोग अपने घरों को कैसे लौटेंगे? मैं केंद्र से उनकी रक्षा करने का अनुरोध करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed