केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली आओ, मिलेगा इंसाफ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन के परिजनों से मिलने ग्रेटर नोएडा पहुंचे।
पार्टी की कार्यकर्ता सविता शर्मा और चंद्रमोहन की पत्नी से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एसएसपी से स्थानीय पुलिस की शिकायत भी की और कहा कि मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
गौरतलब है कि बीते एक मई की रात को अल्फा में रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की कार में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से उनकी मौत हो गई थी।
पूरी टीम के साथ पहुंचे केजरी
परिजनों ने कासना गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले को हादसा बता रही है।
चुनावों में व्यस्त रहने के कारण अरविंद केजरीवाल रविवार को मनीष सिसौदिया और प्रवक्ता संजय सिंह के साथ अल्फा पहुंचे।
उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशांत भूषण से पूरे मामले पर विचार-विमर्श करेंगे और न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे।
प्रशांत भूषण देंगे कानूनी सलाह
उन्होंने सविता से कहा कि वह जल्द ही दिल्ली आकर उनसे और प्रशांत भूषण से मिलें जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
सविता की स्थानीय पुलिस से नाराजगी और हत्या को हादसा बनाने में जुटी पुलिस की शिकायत मनीष सिसौदिया ने एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह से की।
उन्होंने कहा कि मामला हत्या का है तो उसी तरह से जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। एसएसपी ने कहा कि सभी दृष्टिकोण से जांच कराई जा रही है।
केजरी से मिलने उमड़ी भीड़
अरविंद केजरीवाल ने सविता शर्मा को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जो हुआ वह दुखद है। आरोपियों को हरहाल में सजा दिलाकर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। लेकिन इस दुख को दूर करने के लिए उन्हें हिम्मत से काम लेना होगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो बेझिझक उनसे मिल सकती हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह पार्टी के प्रति काम में मन लगाएंगी तो थोड़ा ध्यान भी बंटेगा।
अरविंद केजरीवाल के बारे में ग्रेटर नोएडा आने की बहुत कम लोगों को सूचना थी, लेकिन जैसे ही वह ग्रेटर नोएडा पहुंचे तो आप के कार्यकर्ता एकत्र होने लगे और करीब आधा घंटे तक सविता के घर रुकने के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए।