फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal lashed out at the BJP over the ED raids at Sanjeev Arora's residence

Delhi: 'भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा', ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र पर बरसे अरविंद केजरीवाल

Sat, 09 May 2026 02:04 PM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 09 May 2026 02:04 PM IST
सार

पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के साथ अत्याचार हो रहा है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal lashed out at the BJP over the ED raids at Sanjeev Arora's residence
अरविंद केजरीवाल - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह ईडी की रेड हुई। जिसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब के साथ अत्याचार हो रहा है। मोदी राज में एजेंसियों के दम पर विपक्षी नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल करवाने की राजनीति हो रही है।  भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा। केजरीवाल ने कहा, 'डराओ, खरीदो, तोड़ो और पार्टी में शामिल करवाओ, भाजपा अब सिर्फ इसी सिद्धांत पर काम कर रही है।'

विज्ञापन


बंगाल चुनाव खत्म, पंजाब में रोज ईडी की रेड करना शुरू- केजरीवाल  
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए, मोदी ने पंजाब में रोज ईडी की रेड करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ साल में मोदी जी ने पंजाब के साथ बहुत धक्का किया है। पंजाबियों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया है। पंजाब के पानी पर हमला किया, पंजाब यूनिवर्सिटी को लेने की कोशिश की, ग्रामीण विकास का पैसा रोक लिया और अब ईडी की ताबड़तोड़ रेड शुरू कर दी। अशोक मित्तल के यहां रेड हुई, अगले दिन उनको बीजेपी में शामिल करवा लिया। इसका मतलब ईडी की रेड का मकसद चोरी का पैसा ढूंढना नहीं था। केवल अशोक मित्तल को तोड़कर उन्हें भाजपा में शामिल करवाना था। कुछ दिन पहले संजीव अरोड़ा के यहां भी रेड हुई। वो भाजपा में शामिल नहीं हुए तो उनके यहां फिर से रेड करवा दी।' 
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे लिखा,' पंजाब गुरुओं की धरती है। कई सौ साल पहले औरंगजेब ने जुर्म और अत्याचार के जरिए देश के कई भागों पर कब्जा कर लिया। मोदी जी ने भी बेईमानी से देश के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। उसके बाद औरंगजेब पंजाब पहुंचा। मोदी जी भी अब पंजाब पहुंचे हैं। औरंगजेब ने गुरुओं पर बहुत अत्याचार किए। मोदी जी भी पंजाबियों पर अत्याचार कर रहे हैं। पर गुरुओं ने कुर्बानी देकर औरंगजेब का सामना किया और लोगों को बचाया। आज गुरुओं की कुर्बानी से प्रेरणा लेकर पंजाब मोदी जी के अत्याचार का सामना करेगा और पूरे देश को उनके अत्याचार से बचाएगा' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ सेक्टर दो में अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची। मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी।


पंजाब नहीं झुकेगा- सीएम भगवंत मान
वहीं इस रेड पर भड़के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने एक्स पर लिखा- आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed