फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal congratulates Narendra Modi on the LS Election wins

जानिए, केजरीवाल ने क्या कहकर दी मोदी को बधाई

Sat, 17 May 2014 07:57 AM IST
Updated Sat, 17 May 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal congratulates Narendra Modi on the LS Election wins

लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हार का सामना करने वाली आम आदमी पार्टी के संयोजक ने वाराणसी में बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से करीब एक लाख वोट से हारने के बाद मोदी को जीत बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंन अपने ऑफीसियल फेसबुक पेज पर लिखा कि मैं जनता के जनादेश का सम्मान करता हूं और मोदी जी को जीत को बधाई देता हूं। लेकिन मैं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से निराश हूं।
विज्ञापन


हालांकि पंजाब पार्टी के प्रदर्शन से खुश हूं और आप के जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। साथ ही उन्होंने समर्थकों, स्वयंसेवकों, दाताओं और उम्मीदवारों को धन्यवाद दिया। इससे पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से मोदी को बधाई दे चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार के गम में वे भूले ट्वीट और फेसबुक

Arvind kejriwal congratulates Narendra Modi on the LS Election wins

चुनाव अभियान के दौरान सोशल मीडिया के लिए अलग से व्यवस्था करने वाले नेता मतगणना के दिन इसे भूल गए। जहां हार के गम में दो दिन पहले तक सक्रिय रहे प्रत्याशी सोशल मीडिया से दूर रहे, वहीं कुछ नेता जीत की खुशी में भी पोस्ट और ट्वीट करना भूल गए।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे राजमोहन गांधी, संदीप दीक्षित, राखी बिडलान, कृष्णा तीरथ, महाबल मिश्र की ओर से न ही फेसबुक पर और न ही ट्विटर पर कोई गतिविधि की गई। इसके साथ ही जीतने वाले डॉ. हर्षवर्धन, आदि ने भी न ही ट्वीट और न ही पोस्ट की।

हालांकि अजय माकन ने ट्वीट कर विजेताओं को बधाई दी। हालांकि कपिल सिब्बल ने भी देर शाम डॉ. हर्षवर्धन को जीत की बधाई दी।

नमो ने ट्विटर पर शेयर किया विजय गीत

Arvind kejriwal congratulates Narendra Modi on the LS Election wins

चुनावों में भाजपा की भारी जीत और वडोदरा व वाराणसी से अपनी जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर विजय गीत शेयर किया।

यह विजय गीत है ‘चल शंख उठा, चल ढोल बजा, चल गला खोल, अब अच्छे दिन आने वाले हैं’। इसे लगभग 28,000 लोगों ने यू ट्यूब पर देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed