{"_id":"a9dd0b87fc6c3616922b2bb3fe398016","slug":"arvind-kejriwal-can-give-auto-permit-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल से 'पास' की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल से 'पास' की आस
जितेंद्र राठी
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बनने जा रही आम आदमी पार्टी की सरकार से फरीदाबाद को भी काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि जो मुद्दे अब तक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हल नहीं हो सके, उन्हें आप की सरकार बेहतर तरीके से समझेगी और हल निकालेगी।
विज्ञापन
समस्त हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान वासुदेव अहेरिया ने कहा कि फरीदाबाद के ऑटो को दिल्ली का परमिट मिले, इसके लिए बार-बार यूनियन की तरफ से आवाज उठाई जाती रही है, लेकिन हल नहीं निकला।
विज्ञापन
इसका सीधा नुकसान फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनने जा रही है, जिससे आम आदमी की उम्मीदें जगी हैं। ऑटो चालक भी इससे काफी उम्मीद लिए हुए हैं, ताकि उनका ऑटो दिल्ली में सवारी लेकर सीधे प्रवेश कर सके।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में फरीदाबाद के ऑटो को घुसने की अनुमति देने की मांग रखी जाएगी।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रवक्ता राम आसरे ने कहा कि आप की सरकार आम लोगों से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान देगी, जिसके तहत फरीदाबाद में डीटीसी की बसों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि फरीदाबाद की दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या कम है।
रोडवेज महाप्रबंधक यशपाल यादव का कहना है कि दिल्ली में हरियाणा रोडवेज के संचालन को लेकर कई बार परेशानी आती रही है। दिल्ली में प्रदेश की रोडवेज बसों के चालान काटे जाते हैं। उम्मीद है कि ‘आप’ की सरकार बनने के बाद यह समस्या सुलझाने में कुछ और मदद मिल सके।