फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal blaims bjp for buying mla in delhi

'20 करोड़ में आप MLA को खरीदना चाहती है BJP'

Wed, 16 Jul 2014 01:05 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal blaims bjp for buying mla in delhi

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल के रिकॉर्डेड वॉयस संदेश ने मंगलवार शाम दिल्ली की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।

विज्ञापन


अपने संदेश में केजरीवाल ने प्रदेश भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में चुप्पी तोड़ने की भी बात की है।

केजरीवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के साथ मोबाइल पर भी यह संदेश जारी किया है।

'अब और बर्दाश्त नहीं करेगी दिल्ली'

arvind kejriwal blaims bjp for buying mla in delhi

केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। इसके लिए भाजपा ने कई विधायकों को बीस-बीस करोड़ रुपये की पेशकश की है।

लोकतंत्र के लिए यह बेहद खतरनाक है। यह पूरी तरह गलत है। अगर भाजपा करोड़ों खर्च करके सरकार बनाती है तो दिल्ली में भ्रष्टाचार बढ़ने के साथ बिजली के दरें व महंगाई भी बढ़ेगी।

केजरीवाल का सवाल है कि खरीद-फरोख्त से बनाई गई सरकार महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेगी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में चुप क्यों है? केजरीवाल का कहना है कि मामला बेहद संगीन है। दिल्लीवासी अब इसे सहन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जादुई आंकड़े से दूर है भाजपा

arvind kejriwal blaims bjp for buying mla in delhi

आप आरोप लगाया है कि दिल्ली में सरकार बनाने ‌के लिए भाजपा किसी भी कीमत पर विधायकों को अपनी ओर मिलाने में जुटी है।

पार्टी का निशाना इस बार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने सरकार बनाने के लिए अपने विधायकों व सांसदों से सलाह लेने की बात कही है।

पार्टी का कहना है कि बगैर ‘आप’ या कांग्रेस विधायकों के समर्थन के भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने के जादुई आंकड़े को नहीं छू सकती।

विज्ञापन

ये है विधानसभा का गणित

arvind kejriwal blaims bjp for buying mla in delhi

दिल्ली में 27 विधायक ‘आप’ के और भाजपा के 28 हैं। आठ विधायक कांग्रेस से हैं। इसके अलावा निर्दलीय दो, जदयू और शिरोमणि अकाली दल से एक-एक विधायक हैं।

अकाली दल भाजपा के साथ है जबकि तीन सीटें खाली हैं। इस तरह 67 सदस्यीय विधान सभा में सरकार बनाने के लिए 34 सदस्यों की जरूरत है।

अगर दोनों निर्दलीय और जदयू के विधायक भाजपा के साथ चले जाएं तो भी आंकड़ा 32 से ऊपर नहीं जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed