{"_id":"64acf9eb800b19b1270e9506","slug":"arvind-kejriwal-attacked-the-central-government-before-the-gst-council-meeting-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले बरसे केजरीवाल, बोले- जब चाहे व्यापारियों को जेल में डाल देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले बरसे केजरीवाल, बोले- जब चाहे व्यापारियों को जेल में डाल देगी सरकार
Tue, 11 Jul 2023 06:45 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 11 Jul 2023 06:45 PM IST
सार
दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले जीएसटी को भी ईडी में शामिल कर दिया। यानी अब अगर कोई व्यापारी जीएसटी नहीं देता तो ईडी उसे सीधे गिरफ्तार करेगी और बेल भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल (जीएसटी काउंसिल) की बैठक आज होने वाली है। जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक से पहले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने जीएसटी नेटवर्क को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के दायरे में लाने का विरोध किया है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अब केंद्र सरकार जब चाहे किसी भी व्यापारी को जेल में डाल देगी।
विज्ञापन
व्यापारियों का एक बहुत बड़ा हिस्सा जीएसटी नहीं देता - कुछ मजबूरी में, कुछ जानबूझकर। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले GST को भी ED में शामिल कर दिया। यानी अब अगर कोई व्यापारी GST नहीं देता तो ED उसे सीधे गिरफ़्तार करेगी और बेल भी नहीं मिलेगी। GST प्रणाली इतनी जटिल है कि जो लोग पूरा…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 11, 2023
विज्ञापन
दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर कहा, 'व्यापारियों का एक बहुत बड़ा हिस्सा जीएसटी नहीं देता। कुछ मजबूरी में, कुछ जानबूझकर। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले जीएसटी को भी ईडी में शामिल कर दिया। यानी अब अगर कोई व्यापारी जीएसटी नहीं देता तो ईडी उसे सीधे गिरफ्तार करेगी और बेल भी नहीं मिलेगी। जीएसटी प्रणाली इतनी जटिल है कि जो लोग पूरा जीएसटी भी दे रहे हैं, उन्हें भी किसी प्रावधान में फंसाकर जेल में डाला जा सकता है। यानी देश के किसी भी व्यापारी को केंद्र सरकार जब चाहे जेल भेज देगी। ये बेहद ख़तरनाक है।
विज्ञापन
सीएम ने आगे कहा कि व्यापारी व्यापार करने की बजाय अपने को बस ईडी से बचाता फिरेगा। देश के छोटे छोटे व्यापारी भी इसकी चपेट में आ जाएंगे। कोई व्यापारी नहीं बचेगा। ये देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद ख़तरनाक है। आज जीएसटी काउंसिल की मीटिंग है। मैं उम्मीद करता हूँ, सब लोग इसके ख़िलाफ़ बोलेंगे। केंद्र सरकार इसे तुरंत वापिस ले।