राहुल बताएं कि उनकी पीएम मोदी से गुपचुप क्या डील हुई है? केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी की घोषणा के 38 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नियत पर सवाल खड़ा किया है। शनिवार को प्रेस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि असल में प्रधानमंत्री की नीयत खराब है।
केजरीवाल ने कहा कि आखिर नोटबंदी की घोषणा के बाद भी राजनीतिक दलों को छूट क्यों दी गई है। केजरीवाल ने मांग रखी कि राजनीतिक दलों को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।
इसके साथ ही केजरीवाल ने सवाल खड़ा किया है कि आखिर नोटबंदी के इस दौर में जब लोग कैश की समस्या से जूझ रहे हैं तो बीजेपी के पास जमीन खरीदने के लिए पैसे कहां से आ गए।
राहुल गांधी और मोदी में हुई है डील
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए पूछा कि वो बताएं कि प्रधानमंत्री से उनकी क्या डील हुई है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि उनके पास प्रधानमंत्री के कथित भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत हैं लेकिन वो इसका खुलासा करने से बच रहे हैं। आखिर भ्रष्टाचार से जुड़ी इस जानकारी का वो खुलासा क्यों नहीं कर रहे।
केजरीवाल ने राहुल गांधी को हिदायत देते हुए कहा कि वो प्रधानमंत्री के साथ डील करना बंद करें।
Watch Full Press Conference
— AAP In News (@AAPInNews) December 17, 2016
Political Parties के काले धन पर कार्यवाही हो- @ArvindKejriwal https://t.co/ooPBdwPmJq
Rahul ji, when r u exposing Modiji's "personal corruption"? https://t.co/ACpGRVLcSx
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 17, 2016