{"_id":"74fb1c14dd2a49ce6b45335863af5e29","slug":"arvind-kejrival-asked-a-question-to-government-on-swachha-bharat-abhiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने पूछा, अब आगे क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने पूछा, अब आगे क्या होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Oct 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान पर तंज कसा है। अभियान शुरू होने के दूसरे दिन पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया है कि दो अक्तूबर का श्रमदान खत्म हो गया है। अब आगे क्या होगा?
विज्ञापन
साथ ही केजरीवाल का कहना है कि हम अभियान को आगे ले जाएंगे। केजरीवाल ने शुक्रवार दोपहर बाद ट्वीट किया कि दो अक्तूबर बीता और श्रम दान खत्म हो गया। अब आगे क्या होगा, हम अपने शहर को साफ-सुथरा कैसे रखेंगे?
विज्ञापन
केजरीवाल का कहना है कि हम सभी एक कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। इस बारे में शनिवार को विस्तार से विचार किया जाएगा। अभियान को पार्टी आगे ले जाएगी।
बंगाली समुदाय पर ‘आप’ की नजर
पार्टी की नजर राजधानी के बंगाली समुदाय पर है। यही वजह रही कि शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को बंगाली में दुर्गा पूजा व दशहरा की बधाई दी।
विज्ञापन
साथ ही यह भी कहा कि हमारे अंदर राम और रावण का संघर्ष चलता रहता है। आइए, इस दशहरे पर अपने अंदर के रावण को मारने की कोशिश करें।