जेटली ने केजरीवाल पर ठोंका 10 करोड़ का मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी द्वारा डीडीसीए घोटाले में अरुण जेटली का नाम घसीटे जाने के बाद अब वित्त मंत्री जेटली ने भी कठोर रुख अपना लिया है।
गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने रविवार को केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस दर्ज करने की बात कही थी। इसी बात को सच करते हुए उन्होंने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल समेत 'आप' के 6 नेताओं पर दस करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं पर जेटली ने मुकदमा दायर किया है उनका नाम- संजय सिंह, कुमार विश्वास, दीपक वाजपेयी, राघव चड्ढा और आशुतोष है।
आम आदमी पार्टी ने लगाए हैं जेटली पर आरोप
बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल व अन्य आप नेताओं के खिलाफ पाटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक केस दर्ज करवाया है।
जेटली का कहना है कि आप के नेताओं के गलत बयान की वजह से मेरी छवि को नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस पर मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि जेटली जी के ऊपर आरोप लगाना ईमानदारी पर सवाल उठाने जैसा है ये लोग बेहुदे लोग हैं, जिन्हें राजनीतिक शिष्टाचार भी नहीं पता।
बता दें कि दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के सचिवालय पर सीबीआई द्वारा छापा मारे जाने के बाद से ही DDCA मामले ने तूल पकड़ लिया था।
छापा मारे के जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरुण जेटली पर DDCA में घोटाला करने के कई आरोप लगाए थे जिसके खिलाफ आज अरुण जेटली ने आप के खिलाफ दो केस दर्ज करवाए हैं। वहीं इसको लेकर आज राज्यसभा में भी जोरदार हंगामा हो रहा है और विपक्ष जेटली के इस्तीफे पर अड़ा हुआ है।