राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, तमाम नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्घांजलि
-दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनके बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी
-अंतिम विदाई के वक्त कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे
-श्रद्घांजलि देने के बाद दोनों हाथ जोड़कर खड़े वैंकेया नायडू भावुक हो उठे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए। दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनके बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई राज्य के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के अलावा कई भाजपा सांसद मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे अंतिम विदाई के वक्त कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे।
इससे पहले रविवार सुबह कैलाश कॉलोनी स्थित जेटली आवास से अरुण जेटली का पार्थिव शरीर डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय ले गया। इस दौरान रास्ते में जगह जगह अरुण जेटली के समर्थकों ने भावभीनी श्रद्घांजलि उन्हें दी। जब तक सूरज चांद रहेगा अरुण तेरा नाम रहेगा...अरुण जेटली अमर रहे...।
करूण स्वरों में समर्थक ये नारे लगाते उनके पीछे चल रहे थे। भाजपा मुख्यालय पर सुबह साढ़े 10 बजे अरूण जेटली का पार्थिव शरीर पहुंचा। इस दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्घांजलि दी। दोपहर करीब सवा बजे मुख्यालय से निगम बोध घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई। इस पूरे रास्ते में सड़कों पर जगह जगह अरुण जेटली को श्रद्घांजलि देने के होर्डिंग लगे हुए थे।
गेंदे और गुलाब के फूलों से सजी तोप गाड़ियों के जरिए उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट तक ले जाया गया। बीते शनिवार 66 वर्षीय अरुण जेटली ने एम्स के कार्डिएक न्यूरो सेंटर में अंतिम सांस ली थी। वे यहां बीते 9 अगस्त से सांस में तकलीफ होने के कारण भर्ती हुए थे।
शुक्रवार रात आंतों में रक्तस्त्राव होने के चलते शरीर में संक्रमण फैलने और दिल का दौरा पडने से मौत हुई थी। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने श्रद्घांजलि दी थी।
ये भी पढ़ेंः कभी केजरीवाल व जेटली के रिश्तों में थी तल्खी, दिल्ली के सीएम को मांगनी पड़ी थी माफी
निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार के वक्त महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत, कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम रघुबर दास, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंदीय मंत्री रामविलास पासवान, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, रामदास आठवले, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी, गौतम गंभीर जैसे बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
जब छलक उठे वैंकेया नायडू की आंखों में आंसू
ये भी पढ़ेंः अरुण जेटली के निधन की वजह कैंसर नहीं कुछ और, एम्स के डॉक्टर ने बताई असली वजह
कई राज्यों से अंतिम दर्शन करने पहुंचे समर्थक
पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के अंतिम दर्शन करने के लिए दिल्ली के अलावा हरियाणा, यूपी, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश से काफी संख्या में समर्थक भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। यहां पंक्ति में खड़े होकर उन्होंने श्रद्घांजलि देने के बाद निगम बोध घाट पर जेटली को अंतिम विदाई भी दी। इस दौरान समर्थकों में कई आपस में चर्चा करते हुए अरूण जेटली से जुड़े यादों को साझा कर रहे थे।