{"_id":"66c40f0a3da187e11aa66d49a637a4bc","slug":"arrested-three-accused-of-stealing-from-the-train-bogie-parcel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की पार्सल बोगी से चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की पार्सल बोगी से चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 24 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर-इंटरसिटी एक्सप्रेस की पार्सल बोगी से सामान चुराने के तीन आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चुराए गए चार नग सामान भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों का नेटवर्क बिहार, बंगाल समेत देशभर में फैला है। आरपीएफ के मुताबिक इसके गैंग में 100 से अधिक बदमाश अलग-अलग इलाकों में सक्रिय हैं।
ज्ञात हो कि दिल्ली सराय रोहिल्ला से इंदौर जाने वाली इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस की पार्सल बोगी से 20 फरवरी की रात तुगलकाबाद और फरीदाबाद के बीच में भारी मात्रा में सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन
आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए एएसआई एसएल मीना के नेतृत्व में सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल जसबीर, ब्रह्मानंद बृजलाल व कांस्टेबल मनोज कुमार, अजीत सिंह व जीत भाटी को लगाया गया था।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात दिल्ली के एक होटल से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नीलकोठी डेयरी आसनसोल, जिला रोहतास बिहार निवासी इम्तियाज, अम्मा किरमाया बोध गया बिहार, निवासी अरुण कुमार और घुटकी नवादा गया, निवासी विजय प्रसाद के रूप में हुई है।
पूछताछ में बदमाशों की निशानदेही से चोरी हुए 4 नग माल बरामद किया गया है। आरपीएफ प्रभारी के मुताबिक उक्त बदमाशों का नेटवर्क बिहार, बंगाल तक फैला है। गैंग का सरगना इम्तियाज है। उक्त बदमाश दूरदराज जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाते हैं।