{"_id":"5e6ad6e58ebc3ea7c878dbf5","slug":"arrested-secretary-ilyas-contested-assembly-elections-from-karawal-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बवालः करावल नगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुका है गिरफ्तार सचिव इलियास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बवालः करावल नगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुका है गिरफ्तार सचिव इलियास
Fri, 13 Mar 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
परवेजा और इलियास को कोर्ट ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हिंसा की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दिल्ली स्टेट सचिव मो. इलियास ने दिल्ली की सियासत में भी कदम रखने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
इलियास ने फरवरी माह में हुए विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, मगर वह अपनी जमानत तक नहीं बचा पाया था। स्पेशल सेल की जांच में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में पीएफआई के 2000 से ज्यादा सदस्य हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सक्रिय पीएफआई सदस्यों की धरपकड़ में लगी है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली स्टेट के पीएफआई सचिव मो.इलियास ने करावल नगर विधानसभा सीट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उसने पीएफआई से जुड़े संगठन एसडीपीआई से पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन
मो. इलियास को सिर्फ 169 वोट मिले थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पीएफआई के कितने सदस्यों ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा था। दिल्ली पुलिस हिंसा में नाम आने से पहले जामिया नगर हिंसा में भी पीएफआई का नाम सामने आ चुका है।
स्पेशल सेल ने सबसे पहले पीएफआई के सक्रिय सदस्य गोकलपुरी निवासी मो. दानिश को गिरफ्तार किया था। मो. दानिश दिल्ली जोन का सदस्य है। पीएफआई ने दिल्ली को दो जोन में बांटा हुआ है। एक जोन पूर्वी दिल्ली व दूसरा जामिया नगर व शाहीनबाग का है।
मो. दानिश ने पूछताछ में बताया है कि वह पीएफआई की विचारधारा को आगे बढ़ा रहा था। पीएफआई के सदस्य उससे जो कहते थे वह वहीं करता था। वह वर्ष 2018 से पीएफआई से जुड़ा हुआ है। पुलिस पीएफआई के पास आने वाले पैसे के स्रोत का पता कर रही है कि खातों में कहां से और कितना पैसा आया था।