फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrested for stealing batteries from 101 cars

101 कारों से बैटरी चुराने वाले को दबोचा, कई मामले सुलझाने का दावा

Sat, 30 Nov 2019 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
Arrested for stealing batteries from 101 cars
बैट्री चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

कार से बैटरी चुराने के बाद वह रफ्तार के साथ समझौता नहीं करता था। आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार से बैटरी चोरी करने जाता था। बैटरी चुराने के बाद मौके से भागने के लिए वह 150 किमी प्रति घंटा की स्पीड से कार भगाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 101 बैटरी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बैटरी चोरी के 21 केसों को सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


दक्षिण पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार बदरपुर पुलिस ने बैटरी चोरी के आरोप में मार्च, 2019 में पांच आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी सोहेल(22), शाहने आलम उर्फ जग्गा(23), इमरान (30), मेरठ निवासी शहजाद (25) और जमीन अहमद(45) को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके कब्जे से 76 बैटरी बरामद की थीं।
विज्ञापन


शाह ने आलम ने पूछताछ में अपने साथी अफताब के नाम का खुलासा किया था। अफताब कार से बैटरी चुराने में सहायता करता था। बदरपुर थानाध्यक्ष विजयपाल दहिया की देखरेख में इंस्पेक्टर राजेश व एएसआई भूपसिंह की टीम अफताब की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मंडावली, दिल्ली निवासी अफताब (27) को अली गांव रेड लाइट के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह स्विफ्ट कार से बैटरी लेकर जा रहा था। आरोपी की कार से चोरी की 90 बैटरी बरामद की गईं। इसके बाद इसकी निशानदेही पर 11 और बैटरी बरामद की गईं। 

अफताब गिरोह का प्रमुख सदस्य था। गिरोह के सदस्यों के गिरफ्तार होने के बाद वह अकेला ही बैटरी चुराने लगा। वह सड़क किराने खड़ी कारों की बैटरी चुराता था। वह एक रात में 20-25 बैटरी चुराता था। 


बैटरी चुराने के बाद गाजियाबाद, हापुड़ व मेरठ के जंक डीलरों को बेच देता था। आरोपी पहले क्रिकेट पर सट्टा लगाता था। जब इसे सट्टेबाजी में बड़ा घाटा हो गया तो शाहने आलम के संपर्क में आकर बैटरी चुराने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed