फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arrangements for transparent elections in Delhi, complaint will be done by app, Action 100 minutes

दिल्ली: पारदर्शी चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम, ऐप पर कर सकेंगे शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई 

Tue, 12 Mar 2019 05:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Mar 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
arrangements for transparent elections in Delhi, complaint will be done by app, Action 100 minutes

निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने टीमें गठित करने के अलावा नियमों की अनदेखी पर शिकंजा कसने के लिए ऐप की शुरुआत की है। ऐप पर मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई महज 100 मिनट के अंदर ही करने का दावा किया गया है।चुनाव के दौरान अनदेखी रोकने के  लिए पुलिस, एक्साइज सहित अन्य विभागों की भी मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि वोटिंग के दौरान किसी भी तरह नियमों की अनदेखी करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अगर रुपयों का लेन देन, मतदाताओं को लुभाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तो ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में किसी तरह की शिकायत देने के लिए ऐप की शुरुआत की गई है। इसपर मिलने वाली किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो।
विज्ञापन


425 मतदान केंद्र संवेदनशील 
दिल्ली के 425 मतदान केंद्रों को संवेदनशील हैं,  जबकि चुनाव से पहले इनकी दोबारा समीक्षा की जाएगी। इन केंद्रों पर सुरक्षा अधिक होगी जबकि प्रत्याशियों पर हर वक्त अधिकारियों की नजर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोकसभा क्षेत्र  पुरुष  महिलाएं  अन्य कुल
चांदनी चौक 828078 694425 72 1522575
उत्तर पूर्वी दिल्ली 1218295 1002704 82 2221081
पूर्वी दिल्ली 1099226 880682 100 1980008
नई दिल्ली  871574 698463 36  1570073
उत्तर पश्चिमी दिल्ली 1277893 1046230 165 2324288
पश्चिमी दिल्ली 1237097 1051905 73  2289075
दक्षिणी दिल्ली 1125544 857642  117 1983303
कुल वोटर 7657707  6232051 645 13890403

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed