{"_id":"ff80c5eebb6eb5059b87f5e2d1c0192a","slug":"arjun-vajpayee-mountain-climbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकालू पर आज से चढ़ाई शुरू करेंगे वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकालू पर आज से चढ़ाई शुरू करेंगे वाजपेयी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 13 May 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन वाजपेयी मंगलवार से दुनिया कि सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से एक मकालू पर चढ़ाई करेंगे। इसमें सफल होते ही ऐसा करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बन जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही अपने नाम चौथा विश्व रेकॉर्ड कर लेंगे। पिछले महीने मकालू फतह के लिए रवाना हुए वाजपेयी ने खुद को बदली हुई परिस्थितियों का अभ्यस्त कर लिया है। वह तय कार्यक्रम के मुताबिक 13 मई से चढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
14 मई को कैंप दो, 15 मई को कैंप तीन, 16 मई को कैंप चार और मकालू समिट 17 मई को करने की योजना है। यानि की सब कुछ ठीकठाक रहा तो शनिवार को अर्जुन मकालू फतह करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बन जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में ई-मेल भेजा है। उन्होंने लिखा है कि वे चढ़ाई शुरू करने के लिए उत्सुक हैं, विश्वास है कि वह मकालू फतह कर लौटेंगे। उन्होंने बताया है कि मौसम संबंधी जानकारियां ले ली गई हैं।
विभाग के मुताबिक मौसम साफ रहेगा और थोड़ी हवाएं चलेंगी। गौरतलब है कि अर्जुन इससे पहले भी मकालू फतह करने गए थे, लेकिन समिट से कुछ मीटर पहले मौसम बिगड़ जाने के कारण उन्हें लौटना पड़ा था।