{"_id":"c0d646fff9b8b680ab37222199c41f3e","slug":"archery-contest-starts-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 01 Aug 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार से तीन दिवसीय हरियाणा राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें राज्य के सभी जिलो के लगभग 300 पुरूष व महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा तीरंदाजी संघ के महासचिव जे जी बनर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता चार ग्रुपों में आयोजित की जा रही है। प्रथम ग्रुप में 0 से 15 आयु वर्ग की इंडियन और मॉडर्न प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार, द्वितीय ग्रुप में 15 से 17 आयु वर्ग में इंडियन, माडर्न और कम्पाउंड प्रतियोगिता होगी तथा तृतीय ग्रुप में 17 से 20 आयु वर्ग के बच्चों की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
जबकि चौथे वर्ग में 20 वर्ष से उपर सीनियर ग्रुप की इंडियन, मॉडर्न और कंपाऊंड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किए कई खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।