फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aravali

अरावली न रहती तो रेगिस्तान बन जाता दिल्ली-एनसीआर

Sat, 21 May 2016 02:23 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 21 May 2016 02:23 AM IST
सार

  • राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं और रेत को रोकती है अरावली
  • पसरती रेत प्रतिवर्ष आधा किमी की गति से मरुस्थल को खिसका रही है
  • अवैध खनन और पेड़ कटाई से संकट में है अरावली
  • अगर मरुस्थल के विस्तार को पौधारोपण से नहीं रोका गया तो बढ़ेगी और तपिश

विज्ञापन
aravali

विस्तार

प्रदेश सरकार जहां अरावली का सीना चीर कर यहां लोगों को बसाने की कवायद कर रही है, वहीं विशेषज्ञों की मानें तो अरावली न होती तो दिल्ली-एनसीआर रेगिस्तान बन जाता और दिल्ली-एनसीआर का मौजूदा तापमान जानलेवा होता। राजस्थान की तरह यहां भी तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता।
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक सत्यभान के मुताबिक अरावली पर्वत श्रृंखला राजस्थान से आने वाली झुलसाने और जानलेवा गर्म हवाओं को सीधे आने से रोकती है। विशेषज्ञों की मानें तो इस मरुस्थल का विस्तार पूर्व की ओर जारी है, नागौर और जयपुर के बीच अरावली की दीवार में अंतराल (वायु घाटियां) हैं, जिनसे होकर रेगिस्तान की रेत अरावली की दूसरी ओर (पूर्व की ओर) जा रही है।
विज्ञापन


अलवर में पसरती रेत प्रतिवर्ष आधा किमी की गति से मरुस्थल को खिसका रही है। अगर इसी तरह बढ़ता रहा तो हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर के सीमा में प्रवेश कर जाएगा और यह मरुस्थल से घिर सकते हैं। अगर मरुस्थल के इस विस्तार को सघन पौधारोपण से नहीं रोका गया, तो आने वाले वक्त में यहां भी तपिश जानलेवा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य संरक्षक अधिकारी का कहना है कि दिल्ली से गुजरात तक फैली अरावली की पहाड़ी प्रचंड और झुलसाती गर्मी और पश्चिम से आती रेगिस्तानी गर्म और जानलेवा हवाओं को दिल्ली-एनसीआर में सीधे आने से सदियों से रोकती आई है। अगर यह नहीं होता तो राजस्थान की तर्ज पर 50 डिग्री को पार कर चुका होता।

अरावली की वजह से एनसीआर का तापमान 6 से 8 डिग्री तक कम रहता है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में लगातार तापमान बढ़ रहा है और मई महीने में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री तक पहुंच चुका है। राजस्थान के कई इलाकों में 51 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है।

कैसे रोकती है अरावली 
पूर्व मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीएल दत्तू कहते हैं ऊंचे पर्वतों पर धरती की सतह बहुत कम गर्म हो पाती है। धरती की सतह के बहुत कम ऊष्मा प्राप्त करने के कारण उसके द्वारा परावर्तित की जाने वाली ऊर्जा की मात्रा भी कम होती है।

जिससे धरती की सतह से परावर्तित होने वाली दीर्घ तरंगों से ऊंचे पर्वतों का वायुमंडल भी अपेक्षाकृत कम गर्म हो पाता है। अरब सागर से आने वाली गर्मी की मानसून राजस्थान के ऊपर से गुजरती हैं पर नमी के विशाल भंडार को संजोए रखने के कारण यहां से गुजरने वाली हवाओं के तापमान में कमी आ जाती है।


संकट में है अरावली
पर्यावरणविद विवेक कंबोज का कहना है कि अरावली संकट में है। यहां लगातार पेड़ों की कटाई के साथ इसके रकबा को कम करने के लिए व्यवस्था कायम की जा रही है। इसका सीना लगातार छलनी किया जा रहा। गैर मुमकिन पहाड़ को, जिसे की देश की सर्वोच्च न्यालय ने भी धरोहर के तौर पर संरक्षित करने के आदेश राज्य सरकारों को दिए है। इसके बावजूद इसमें हस्तक्षेप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed