फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI reached 382 with light blanket of smog in Delhi NCR

Delhi-NCR का फिर घुट रहा दम: ठंड के साथ प्रदूषण का डबल अटैक, AQI पहुंचा 382; इन इलाकों में सांस लेना मुश्किल

Fri, 29 Dec 2023 07:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 07:03 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में सर्द हवाओं से ठंड और बढ़ गई है। ठंड के साथ ही हवा खराब हो चुकी है। शुक्रवार को स्मॉग की हल्की चादर नजर आई। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 350 से ऊपर चला गया है। 

विज्ञापन
AQI reached 382 with light blanket of smog in Delhi NCR
दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की गति मध्यम होने से आबोहवा दम घोंटू की ओर रुख कर रही है। शुक्रवार को स्मॉग की हल्की चादर नजर आई। दिल्ली को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में 382 दर्ज किया गया। यह बृहस्पतिवार के मुकाबले 24 सूचकांक अधिक है।शुक्रवार को सुबह से ही धुंध के साथ हल्का कोहरा छाया रहा, दोपहर बाद भी धूप नजर नहीं आई। 

विज्ञापन

23 इलाकों में हवा बेहद खराब
मौसमी कारणों से प्रदूषण स्तर को बढ़ने का मौका मिला जिस कारण दिल्ली के दस इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा 23 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार व दो इलाकों में खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। आशंका है कि सोमवार तक स्थिति ऐसी ही बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी दशाएं प्रतिकूल
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, शुक्रवार को औसतन छह किमी प्रति घंटे की चाल से हवाएं पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। वहीं, रविवार को हवाएं पूर्व से पूर्व से उत्तर-पूर्व से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा उत्तर दिशा से चलने की आशंका है। इससे प्रदूषण स्तर में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाके
आनंद विहार- 442
वजीरपुर- 432
पंजाबी बाग- 431
मुंडका- 428
नेहरू नगर- 423
पटपड़गंज- 418

एनसीआर में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित
दिल्ली- 382
गाजियाबाद- 328
नोएडा- 324
गुरुग्राम- 264
ग्रेटर नोएडा- 286
फरीदाबाद- 265

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed