{"_id":"5cbe1295bdec22143f759cf1","slug":"approval-of-tree-cutting-on-delhi-meerut-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ रोड पर पेड़ काटने की मंजूरी, जल्द बनेगा यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ रोड पर पेड़ काटने की मंजूरी, जल्द बनेगा यू-टर्न
Tue, 23 Apr 2019 12:44 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर मुरादनगर गंगनहर कट और मोदीनगर राज चौपला पर बनने वाले यू-टर्न का निर्माण कार्य इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगा। यू-टर्न के निर्माण में रुकावट बने करीब 124 पेड़ों को काटने का आदेश वन विभाग ने वन निगम को दे दिया। वन निगम ने सोमवार से ही पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पेड़ कटने के बाद पहले एचटी लाइनों, बिजली के पोल, नालियों के साथ अन्य यूटिलिटी को शिफ्ट किया जाएगा। यूटिलिटी शिफ्टिंग में भी करीब डेढ़ से दो माह का वक्त लग सकता है। जीडीए यू-टर्न निर्माण पर करीब 7.79 करोड़ रुपये खर्च करेगा। वहीं, यूटिलिटी शिफ्टिंग पर 3 करोड़ खर्च किए जाने हैं। सीआरआरआई के ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान के तहत दिल्ली-मेरठ हाइवे पर यातायात को सुचारु रखने के लिए कई यू-टर्न का निर्माण किया जाना है। प्लान की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-मेरठ हाइवे पर 29 कटों को बंद करने के साथ कुल सात यू-टर्न का निर्माण होना है। रिपोर्ट के अनुसार कई कटों को बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं, दो यू-टर्न निर्माण वन निगम की ओर से पेड़ काटने जाने में देरी के चलते करीब ढाई माह जाया हो गए। सबसे पहले यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए पावर कॉरपोरेशन की एनओसी में एक माह की देरी हुई। फिर फरवरी माह तक वन विभाग से पेड़ काटने की मंजूरी तो मिल गई, लेकिन मामला वन निगम में अटक गया। इसी के चलते अप्रैल तक तैयार होने वाले दोनों यू-टर्न निर्माण की डेडलाइन अब जुलाई से अगस्त तक आगे बढ़ गई है। सबसे ज्यादा समय यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य में लगेगा। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि वन विभाग ने यू-टर्न व रैपिड कॉरिडोर के लिए पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया है। जल्द यू-टर्न का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन