फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Approval of suspension of assistant professor accused in sexual harassment case

यौन उत्पीड़न मामला: एलजी ने दी मंजूरी, आरोपी सहायक प्रोफेसर को किया निलंबित, जानें मामला

Sat, 06 Apr 2024 08:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 08:08 PM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना की ओर से यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी सहायक प्रोफेसर के निलंबन को मंजूरी दे दी है। यह मामला डॉ. बीएसए अस्पताल का है।

विज्ञापन
Approval of suspension of assistant professor accused in sexual harassment case
एलजी वीके सक्सेना (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सामने आए यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी सहायक प्रोफेसर को निलंबित किया जाएगा। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को मंजूरी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार केवल राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) के पास होता है। लेकिन छात्राओं की सुरक्षा, एनसीसीएसए के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के न्यायिक हिरासत में होने की घटना को देखते हुए एलजी ने मामले के आरोपी सहायक प्रोफेसर डॉ. सलीम शेख के निलंबन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


एलजी ने फाइल में लिखा है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पर निर्णय एनसीसीएसए द्वारा लिया जाना चाहिए और एनसीसीएसए की उचित अनुशंसा के साथ विभाग को प्रस्ताव फिर से प्रस्तुत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed