{"_id":"b0c2a1dc54f8a0fa5f6be20a771c4beb","slug":"apply-online-today-for-driving-license-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएल के लिए करें आज से ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएल के लिए करें आज से ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 Feb 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
डीएल के ऑनलाइन आवेदन सिस्टम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार रात इसके साफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया। लखनऊ से आई टीम की शुक्रवार को आरटीओ आफिस में रहेगी और सिस्टम पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
फीस भी साफ्टवेयर से जमा कराई। परिवहन सचिव के.रविंद्र नायक ने डीएल के लिए नई व्यवस्था को बृहस्पतिवार शाम विधिवत शुरू कर दिया। लोगों के लिए यह सुविधा शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए आवेदकों को विभाग की साइट https:sarthi.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वह अपने कंप्यूटर-लैपटॉप, मोबाइल या साइबर कैफे से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ ही वह अपना डाटा फीड कर सकेंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन ही निर्धारित फीस भी जमा कराई जाएगी। आईडी-एड्रेस प्रूफ भी स्कैन कर साथ लगा दिए जाएंगे। इसके साथ ही आरटीओ आफिस से बायोमीट्रिक के लिए समय आवंटित कर दिया जाएगा।
इसको आवेदक अपनी जरूरत के अनुसार बदलवा भी सकता है। निर्धारित समय पर आरटीओ आफिस पहुंचकर पांच मिनट में बायोमीट्रिक टेस्ट कराकर वापस लौट जाना होगा।
बायोमीट्रिक के दौरान ही पोस्टल लिफाफा जमा कराना होगा। ऐसे में आवेदक का डाटा फीड़ करने में लगने वाला एक घंटे का समय बच जाएगा।