{"_id":"5c6f461fbdec2273a1356fd5","slug":"application-process-will-be-start-for-foreign-students-admission-in-delhi-university-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
Fri, 22 Feb 2019 06:15 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के अंतर्गत विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरूहोने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत विदेशी छात्र पीजी, यूजी, पीएचडी, एमफिल, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराकर आवेदन कर सकते हैं। यूजी और पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए 30 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
डीयू में उपलब्ध 500 यूजी, पीजी, एमफिल व पीएचडी कोर्सेज में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले के लिए शुक्रवार से लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। विदेशी छात्र http://fsr.du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीयू में होने वाले एमबीए और मैनेजमेंट में पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च है। जबकि यूजी व पीजी कोर्सेज में 30 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। जबकि एमफिल व पीएचडी पाठ्यक्रम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। जबकि नेपाल, तिब्बत व भूटान के छात्र स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में 29 जून तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
छात्रों की फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। विदेशी छात्रों को दाखिले के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। दाखिले से जुड़ी जानकारी पाने के लिए 91-11-27666756 पर भी कॉल की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि डीयू में विदेशी छात्रों का पांच फीसदी कोटा होता है।