फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Application process for non-plan admissions in 10th and 12th from April 18

Delhi: 10वीं और 12वीं में नॉन प्लान दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से, 30 तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 16 Apr 2024 05:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:36 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने नॉन प्लान दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में नॉन प्लॉन दाखिलों के तहत उन बच्चों को दाखिला दिया जाता है जो किसी अन्य स्कूल से सरकारी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हों। इनके लिए दाखिले कॉमन एडमिशन टेस्ट से होंगे।

विज्ञापन
Application process for non-plan admissions in 10th and 12th from April 18
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए नॉन प्लॉन दाखिले की आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यह दाखिले कॉमन एडमिशन टेस्ट के माध्यम से होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। नॉन प्लॉन दाखिले के तहत केवल दिल्ली निवासी छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन फॉर्म को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट डाउनलोड कर उसे पास के किसी स्कूल में जमा कराया जा सकता है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने नॉन प्लान दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में नॉन प्लॉन दाखिलों के तहत उन बच्चों को दाखिला दिया जाता है जो किसी अन्य स्कूल से सरकारी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हों। इनके लिए दाखिले कॉमन एडमिशन टेस्ट से होंगे। यह टेस्ट नौ मई को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सात मई को छात्र जिस स्कूल में आवेदन किया है वहां से अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस टेस्ट का रिजल्ट 14 मई को जारी  किया जाएगा।  
विज्ञापन


पूछे जाएंगे बहु विकल्पीय प्रश्न
कॉमन एडमिशन टेस्ट में छात्रों से बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दसवीं के लिए प्रश्न बुकलेट में पांच विषयों अंग्रेजी, हिंदी, साइंस, सोशल साइंस व गणित से 20-20 अंकों के प्रश्न होंगे। जबकि बारहवीं की प्रश्न बुकलेट स्ट्रीम के आधार पर होगी। जिसमें स्ट्रीम के अनुसार 25-25 अंकोंं के प्रश्न होंगे। प्रवेश परीक्षा में छात्र को पास तभी घोषित किया जाएगा जब वह प्रत्येक विषय में अलग-अलग और साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करेगा। वहीं बारहवीं में तीन इलेक्टिव विषयों के साथ किसी एक भाषा में प्रयास करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को पिछली कक्षा में पास होना जरूरी
दसवीं बारहवीं में दाखिले के लिए छात्र का पिछली कक्षा में पास होना जरूरी है। इसके साथ ही बारहवीं कक्षा में स्ट्रीम के हिसाब से मानक तय किए हैं। बारहवीं में साइंस के साथ गणित स्ट्रीम में दाखिले के लिए छात्र का 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अंग्रेजी, बेसिक गणित या स्टैंडर्ड गणित व साइंस में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। गणित के बिना साइंस स्ट्रीम लेने पर 55 फीसदी अंक की अनिवार्यता है लेकिन बेसिक व स्टैंडर्ड गणित मेंं 40 फीसदी अंक, अंग्रेजी में 50 फीसदी व साइंस में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं।


इसी तरह से गणित के साथ कॉमर्स स्ट्रीम के लिए पचास फीसदी अंक जरूरी है। अंग्रेजी व सोशल साइंस में 45, व गणित (स्टैंडर्ड-बेसिक) में 50 फीसदी अंक व सोशल साइंस में 45 फीसदी अंक की अनिवार्यता है। जबकि बिना गणित के साथ कॉमर्स के लिए 50 फीसदी अंक और अंग्रेजी-हिंदी सोशल साइंस में 45 अंक चाहिए। ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम की पढ़ाई के लिए विद्यार्थी का दसवीं में पास होना जरूरी है। ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम के साथ अर्थशास्त्र विषय लेने के लिए कुल अंक 45 फीसदी व गणित विषय लेने के लिए स्टैंडर्ड या बेसिक गणित में अंक 50 फीसदी अंक होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed