फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Appeal against UAPA property attachment order maintainable in High Court

Delhi NCR News: यूएपीए में संपत्ति कुर्की के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील मान्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने कहा कि आतंकवाद से जुड़े मामले में संपत्ति की कुर्की के आदेश के खिलाफ यहां अपील की जा सकती है। अदालत ने कहा कि यूएपीए की धारा 25(6) के तहत विशेष अदालत का आदेश अंतरिम नहीं, बल्कि अंतिम आदेश होता है। न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रविंदर दुडेजा की पीठ ने अकील अहमद की अपील पर यह फैसला दिया। अकील ने पटियाला हाउस कोर्ट के सितंबर 2024 के आदेश को चुनौती दी थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने पुणे के अशरफ नगर, कोंढवा में स्थित संपत्ति की कुर्की के खिलाफ उनकी अपील खारिज कर दी थी।


एनआईए ने हाईकोर्ट में इस अपील की सुनवाई योग्य होने पर आपत्ति जताई थी। एजेंसी के अनुसार, यूएपीए में आतंकवाद से हुई आय से जुड़ी संपत्ति की जब्ती, कुर्की और उसे जब्त करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है। एनआईए ने यह भी कहा कि विशेष अदालत के आदेश के खिलाफ दोबारा अपील की अनुमति देने से दूसरा मौका मिल जाएगा। हाईकोर्ट ने एनआईए की दलील को खारिज कर दिया। पीठ ने कहा कि यूएपीए में संपत्ति की कुर्की और उसे जब्त करना अलग-अलग चरण हैं। केवल कुर्की होने से संपत्ति अपने आप जब्त नहीं हो जाती। मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 2 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed