फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anuradha chaudhri joined bjp in delhi

ऐन मौके पर बीजेपी ने चला बड़ा दांव, दिया सपा को दर्द

Sun, 25 Jan 2015 09:26 PM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
Anuradha chaudhri joined bjp in delhi

राजनीतिक पार्टी बदलने का सिलसिला टिकट बंटवारे के बाद भी जारी है। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी भी औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गईं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व संजीव बालियान भी उपस्थित थे।

विज्ञापन


बदरपुर क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र रेखा तिवारी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग व आम आदमी पार्टी से जुड़े अजाज कमर खान को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन


अनुराधा उत्तर प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय लोकदल से मंत्री और समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुकी हैं। डॉ. हर्षवर्धन व संजिव बालियान ने कहा कि भाजपा उनकी क्षमताओं का पूरा उपयोग करेगी उन्हें पार्टी में सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सीडी जारी

Anuradha chaudhri joined bjp in delhi

प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि चौधरी के भाजपा में शामिल होने से दिल्ली देहात में हमारे नेतृत्व को मजबूती मिलेगी। चंद्र लेखा व कमर खान के आने से ओखला और बदरपुर की अनधिकृत बस्तियों में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में संगीत निर्देशक तरुण भल्ला द्वारा रचित एक वीडियो सीडी जारी की गई।

संजय वशिष्ठ द्वारा लिखा यह गाना राष्ट्रीय स्वच्छता प्रेरणा गीत है। जिसे उदित नारायण व सायरा खान ने गाया है। प्रचार के दौरान यह गीत बजेगा।

हर्षवर्धन ने किरण बेदी के लिए मांगा वोट

Anuradha chaudhri joined bjp in delhi

भाजपा की सरकार बनेगी और दिल्ली को एक बेहतर शहर बनाया जाएगा। आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। हर सप्ताह का एक दिन पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए दिल्ली सचिवालय में रखा जाएगा।

ये बातें भाजपा की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी ने कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के समय कहीं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और सांसद महेश गिरी जिला अध्यक्ष डॉ. कंवर सेन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मैं दो दशक से विधायक रहा हूं। क्षेत्र की जनता पर मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार वे डॉक्टर किरण बेदी को रिकॉर्ड बहुमत से विजयी बनाएंगे।

किरण बेदी ने किया रोड शो

Anuradha chaudhri joined bjp in delhi

सांसद महेश गिरी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से बेदी के उम्मीदवार बनने से इलाके के आसपास की सभी सीटों पर भाजपा को जीत हासिल होगी।

इस कार्यक्रम के बाद किरण बेदी ने मटियाला और शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। खुली जीप पर खड़ी होकर बेदी ने कहा कि पूरे शहर में वह घूमती रहीं हैं और उन्हें पता है कि लोगों का भाजपा में दृढ़ विश्वास है।

उन्होंने लोगों से वादा किया कि दिल्ली में सुरक्षा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे कि दिल्ली एक बेहतर शहर बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed