फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another case on four, including owner of Grand Venice Mall

ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक सहित चार पर एक और केस, 78 लाख हड़पने का आरोप

Sun, 14 Apr 2019 04:47 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Apr 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
Another case on four, including owner of Grand Venice Mall
ग्रैंड वेनिस मॉल (File) - फोटो : अमर उजाला

ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र उर्फ मोंटू भसीन, पिता जेएस भसीन, पत्नी क्विंसी भसीन और निदेशक एमएस आलूवालिया पर एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। दिल्ली निवासी डॉ. अमरजीत सिंह जुनेजा ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर कासना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि मॉल में दुकान खरीदने के लिए डॉ. अमरजीत ने 78 लाख रुपये आरोपियों को दिए, लेकिन उन्हें न तो दुकान पर कब्जा मिला और न ही रुपये वापस मिले। 

विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश दिल्ली निवासी डॉ. अमरजीत सिंह ने कोर्ट में शिकायत देकर कहा था कि छह साल पहले उन्होंने मॉल में वर्ष 2013 में एक दुकान बुक कराई थी जिसके लिए उन्होंने मॉल के मालिकों को 78,06,500 रुपये का चेक दिया था। आरोप है कि इसके बाद से वह पजेशन आदि की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोपियों से दिए गए रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपियों ने उसे धमकाया व रुपये देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कासना कोतवाली में की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कोर्ट में की। कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले मेें धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक पर इससे पहले भी केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी एफआईआर हैं दर्ज, गिरफ्तार कर भेजा था जेल
एफआईआर में लिखा गया है कि आरोपियों के खिलाफ कासना कोतवाली में अपराध संख्या 277/2018, 814/2018, 813/2018, 815/2018 कासना कोतवाली में धोखाधड़ी आदि धाराओं व अपराध संख्या 842/2016 सूरजपुर कोतवाली में मारपीट-धमकी देने के मामले में दर्ज है। मोंटू भसीन के खिलाफ कोर्ट ने भी गैरजमानती वांरट जारी किया था। दो माह पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचने पर एसएसपी वैभव कृष्ण ने मोंटू को गिरफ्तार कराकर जेल भेजा गया था। इसके बाद भी आरोपी के खिलाफ कुछ और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed