फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another accused arrested in the dadri murder.

दादरी हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से पकड़ा आरोपी

Mon, 12 Oct 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 12 Oct 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the dadri murder.

इकलाख हत्याकांड में फरार चल रहे नौवें आरोपी को जारचा पुलिस ने सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली से कही बाहर भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


सोमवार शाम पुलिस ने उसे आईएसबीटी बस अड्डे से पकड़ लिया। आरोपी नाबालिग है, जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में दस नामजद में से अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर को 55 वर्षीय बुजुर्ग इकलाख की हत्या के मामले में दस युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की तलाश तेज

Another accused arrested in the dadri murder.

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों ने ये कबूल कर लिया है कि वो इकलाख को मारने उमड़ी भीड़ का हिस्सा थे। वारदात के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

इनमें विवेक, श्रीओम, सौरभ, गौरव, संदीप और रुपेंद्र शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के दो दिन बाद पुलिस ने विशाल और शिवम को गिरफ्तार किया था। इनमें से विशाल स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता का बेटा है।

पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को मामले का नौवां आरोपी भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना और आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस किया जा रहा था।

इसी साल दी है 12वीं की परीक्षा

Another accused arrested in the dadri murder.

पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार शाम आईएसबीटी पर बस का इंतजार कर रहे आरोपी को दबोच लिया। सीओ ने बताया कि इस मामले में अब दसवें आरोपी हरिओम की गिरफ्तारी शेष है।

उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच के साथ जारचा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार भी आरोपी की तलाश में पीछा कर रहे थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है। उसका एक भाई इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसके पिता इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग की दुकान करते हैं। दोनो लड़के भी उनका हाथ बटाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed