फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   announcement to stop train not worked at faridabad railway station

समय की पटरी पर नहीं दौड़ रही हैं प्रभु की ट्रेनें, यात्रियों ने किया हंगामा

Wed, 09 Mar 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
announcement to stop train not worked at faridabad railway station
फाटक टूटने के बाद ख्‍ाड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

रेलमंत्री सुरेश प्रभु बेशक 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से यहां गतिमान एक्सप्रेस चलाने का सपना देख रहे हों लेकिन यहां की लोकल ट्रेनें समय की पटरी पर नहीं दौड़ पा रही हैं।

विज्ञापन


इसका खामियाजा दैनिक यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वह रोजाना विलंब से अपने दफ्तरों को पहुंच रहे हैं। अब दैनिक यात्री पूछने लगे हैं कि प्रभु कब समय पर दौड़ेंगी आपकी ट्रेनें।
विज्ञापन


बुधवार को चार लोकल गाडिय़ों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पलवल में तो यात्रियों ने हंगामा भी किया और चेन पुलिंग कर रोकी गई दुर्ग संपर्कक्रांति में जबरन बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रअसल बुधवार को नई दिल्ली से पलवल जाने वाली 64062 शटल करीब दो घंटे की देरी से पलवल पहुंची। जबकि पलवल से नई दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जाने वाली 64055 करीब एक घंटे की देरी से चली। इस गाड़ी का पलवल स्टेशन से चलने का समय 8:20 बजे है।

बुधवार को यह 9:25 बजे चली। यही हाल आगरा इंटरसिटी का रहा। यह गाड़ी सुबह 8:28 बजे पलवल स्टेशन पहुंचती है लेकिन बुधवार को यह एक घंटे की देरी से पहुंची। नई दिल्ली से आगरा जाने वाली पैसेंजर 51901 भी एक घंटे की देरी से चली।

लोकल ट्रेनों के समय पर न चलने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा परेशानी 64055 के समय पर न चलने से आ रही है। कई दिनों से ये ट्रेन विलंब से चलती है। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


क्योंकि वह समय पर अपने दफ्तर नहीं पहुंच पाते। रेल पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव प्रकाश मंगला का कहना है कि रेलमंत्री के दावे सिर्फ हवा में है। जब वह लोकल ट्रेनों को समय पर नहीं चला पा रहे हैं तो गतिमान एक्सप्रेस को कैसे चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed