{"_id":"f663d83d2582ee1f82c414acdb6c0e54","slug":"anmol-won-bronze-medal-in-kuwait-shooting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनमोल ने कुवैत में किया भारत का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनमोल ने कुवैत में किया भारत का नाम रोशन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 15 Mar 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के शूटर अनमोल जैन द्वारा कुवैत में शूटिंग चैम्पियनशिप जीतने के बाद शुक्रवार को लौटे अनमोल का बल्लभगढ़ बस अड्डे पर दुकानदार बस अड्डा यूनियन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान सीनियर जिमनास्टिक कोच अशोक सैनी और शूटर के कोच राकेश सिंह भी अनमोल के साथ रहे। अनमोल का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
यूनियन के प्रधान प्रेम खट्टर, प्रमोद मित्तल, महेश मित्तल, रोशन लाल, गोपी चंद शर्मा आदि ने अनमोल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस मौके पर शूटर अनमोल जैन ने कहा कि उसने अभी से ही मई में जर्मनी में होने वाले इंटरनेशनल जूनियर कंप्टीशन की तैयारी शुरू कर दी है। उसे विश्वास है इस मैच में भी वह देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान हरीश धेवन, राजीव गोयल, सुनील गोयल, श्याम लाल छाबड़ा, वेद विरमानी, देशराज हंस और शूटर के दादा उदय चंद जैन, राजेंद्र जैन, प्रमोद जैन और दीपिका शर्मा सहित कई्र लोगों ने उसे आर्शीवाद दिया।