फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anindo majoomdar expresses his pain

IAS ने कहा कि 30 साल में ऐसा मेरे साथ पहली बार हुआ

Thu, 21 May 2015 02:48 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
anindo majoomdar expresses his pain

केजरीवाल और नजीव जंग की की जंग में फिर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार केजरीवाल के खिलाफ उनकी सरकार के अधिकारी नजर आ रहे हैं। केजरीवाल सरकार के प्रशासनिक अधिकारी रहे आनिंदो मजूमदार ने सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


मजूमदार की मानें तो मुझे एलजी का आदेश मानने की सजा मिली। दिल्ली सरकार के खिलाफ मजूमदार की नाराजगी आईएस एसोसिएशन की मीटिंग में खुलकर सामने आ गई।

मजूमदार ने ये भी कहा कि पिछले 30 सालों में मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ। मेरे दफ्तर में ताला लगाने की बात भी लीक की गई थी। आईएएस अधिकारियों के केजरीवाल के खिलाफ जाने से विपक्षी पार्टियों को खुलकर बोलने का मौका मिल गया है।

विज्ञापन

केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप

anindo majoomdar expresses his pain

बीजेपी के मुताबिक पार्टी अधिकारियों के लिए पूर्वागृह में नजर आती है। अगर सबकुछ अधिकारी ही करते हैं तो फिर पार्टी बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना क्यों साधती है। पार्टी अपने मातहतों से काम नहीं करा सकती।


आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार में प्रधान सचिव की भूमिका निभाने वाले आनिंदो मजूमदार की नियुक्ति एलजी ने की थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सीएम ने उस पद से हटा दिया था।

उसके बाद उनके ऑफिस को भी सील कर दिया गया था, जो कि मीडिया में सुर्खियां बन गया। आपको बता दें कि दिल्ली की इस जंग में सीएम, डिप्टी सीएम और पार्टी में अहम भूमिका रखने वाले आशुतोष भी काफी कुछ कह चुके हैं।

कुंभकर्ण की तरह सो रही थी एसोसिएशन

anindo majoomdar expresses his pain

मनीष सिसोदिया को इस जंग में नई सुबह का इंतजार था तो वहीं आशुतोष ने तो अधिकारियों के ऊपर निशाना साधते IAS एसोसिएशन के लिए कुंभकर्ण शब्द का ही इस्तेमाल कर डाला।


केजरीवाल ने कहा था कि ट्रांसफर पोस्टिंग एक बिजनिस बन गई है, और हमने जब इसे रोकने की कोशिश की तो हमारे खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए गए। आशुतोष ने ट्विटर पर लिखा था कि 'जब केंद्र के गृह सचिव और विदेश सचिव का अपमान किया गया और उन्हें पद से हटाया गया, तब आईएएस एसोसिएशन कुंभकर्ण की तरह सो रही थी'।

गौरतलब है कि IAS एसोसिएशन एलजी के पक्ष में झुकती नजर आ रही थी। आनिंदो मजूमदार की दिल्ली सरकार की नाराजगी ने अब इस बात को और पक्का कर दिया है। बीती रात भी IAS एसोसिएशन की मीटिंग हुई थी जिसमें दिल्ली सरकार के व्यवहार पर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed