फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ANil Kumar took charge as delhi state Congress president

पूजा-अर्चना के बाद अनिल कुमार ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार 

Thu, 19 Mar 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Mar 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
ANil Kumar took charge as delhi state Congress president
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के बाद नवनियुक्त दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने एक सादे समारोह में बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया। उन्होंने इस मौके पर मंत्रोच्चारण के साथ प्रदेश कार्यालय में हवन और पाठ किया।  प्रदेश अध्यक्ष ने इससे पहले अपनी धर्मपत्नी व परिवार के सदस्यों के साथ कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


पदभार संभालने के बाद अनिल कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को मजबूत बनाएंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर पर चिंता जताते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के कारण सादे समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में पूर्व सांसद जगदीश टाईटलर, जनार्दन द्विवेदी, परवेज हाशमी, उदित राज सहित पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन, अभिषेक दत्त, शिवानी चोपड़ा, मुदित अग्रवाल और अली मेंहदी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद लेागों के बीच मास्क भी बांटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed