फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anesthesia services at GTB Hospital to get a modern upgrade.

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में एनेस्थीसिया सेवाओं को मिलेगा आधुनिक रूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
10 नई एनेस्थीसिया मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू, एसआर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जीटीबी अस्पताल प्रशासन ने एनेस्थीसिया सेवाओं को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए 10 नई एनेस्थीसिया मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, एनेस्थीसिया विभाग में सीनियर रेजिडेंट (एसआर) की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया जारी है।
मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि नई मशीनों से ऑपरेशन थिएटरों में एनेस्थीसिया से जुड़ी सुविधाओं और उपकरणों को मजबूत किया जाएगा। ओटी में नियमित तकनीशियनों की उपलब्धता होने तक संविदा तकनीशियन सेवाएं दे रहे हैं। मशीनों की खरीद के साथ ऑपरेशन थिएटरों के रेनोवेशन और अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के प्रस्तावों पर पीडब्ल्यूडी स्तर पर भी विचार किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य ओटी और एनेस्थीसिया सेवाओं को आवश्यक संसाधनों से लैस करना है।
विज्ञापन

मरीजों के इलाज के साथ प्रशिक्षण और रिसर्च पर जोर
अस्पताल का एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग 24 घंटे सेवाएं देता है। इलाज की सुविधा देने के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। विभाग सात बेड के मुख्य आईसीयू और छह बेड के ट्रॉमा आईसीयू का संचालन करता है। इसके अलावा दर्द प्रबंधन, रिससिटेशन, सेंट्रल स्टरलाइजेशन सप्लाई और मेडिकल गैस स्टोर की जिम्मेदारी भी विभाग संभालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed