{"_id":"56eea7bc4f1c1bf425f14eb2","slug":"ananument-and-slogan-ready-will-soon-run-gatimaan-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनांउमेंट और स्लोगन तैयार जल्द चलेगी गतिमान एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनांउमेंट और स्लोगन तैयार जल्द चलेगी गतिमान एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से आगरा तक प्रस्तावित गतिमान एक्सप्रेस को चलाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस ट्रेन के परिचालन के समय स्टेशनों पर अनांउसमेंट कराने की तैयार कर ली गई है। खास कर ओखला व असावटी के लिए मेन्युअल अनांउसमेंट तैयार किया गया है। दिल्ली डिवीजन ने एक स्लोगन भी तैयार किया है। जिसमें कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वह प्लेटफॉर्म पर पीले रंग की रेखा से पीछे रहें। क्योंकि गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से गुजरने वाली है।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों का कहना है कि बीच में पड़ने वाले सभी स्टेशनों के लिए कंप्यूटराइज अनाउंसमेंट तैयार कराई गई है। इसे स्टेशनों पर लगे कंप्यूटर सिस्टम में अपलोड किया जा रहा है। इस संबंध में असावटी और ओखला स्टेशन अधीक्षक को पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि इस महीने के अंत तक गतिमान एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने की संभावना है। ट्रेन के परिचालन की मंजूरी मिल चुकी है। नई दिल्ली से पलवल के बीच ओखला, ओल्ड फरीदाबाद, न्यूटाउन, बल्लभगढ़, असावटी और पलवल स्टेशन ऐसे हैं जहां से गतिमान एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म लाइन से गुजरेगी। इनमें से ओल्ड, न्यूटाउन, बल्लभगढ़ और पलवल पर कंप्यूटराइज अनांउसमेंट की सुविधा है जबकि ओखला और असावटी पर मैेन्युअल तरीके से उद्घोषणा की जाती है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से कंप्यूटराइज अनाउंसमेंट तैयार कर दी गई। ओखला और असावटी के लिए स्लोगन तैयार कर लिए गए हैं। दिल्ली डिवीजन के डीसीएम आशीष रॉय की ओर से ओखला और असावटी स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजा जा चुका है।