{"_id":"1e03b48aa823853125c0549d66587807","slug":"an-other-fm-chanel-starts-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ जेल के कैदियों के हाथ लगा एक बड़ा हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ जेल के कैदियों के हाथ लगा एक बड़ा हथियार
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jan 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल संख्या आठ और नौ में बंद कैदियों के लिए मंगलवार से 'एफएम रेडियो 8.9 खुश रहो' शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसे शुरू करने के लिए जानी-मानी आरजे सिमरन ने कैदियों को आरजे का प्रशिक्षण देने से लेकर अन्य तैयारियों में काफी मदद की है। जेल महानिदेशक विमला मेहरा ने एफएम का विधिवत उद्घाटन कर इसे कैदियों को समर्पित किया।
तिहाड़ के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि जेल संख्या 8/9 में शुरू किए जाने की वजह से इसे एफएम 8.9 खुश रहो नाम दिया गया है। इन जेलों में कुल 1800 कैदी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तिहाड़ के रोमांस की चर्चा हर जुबान पर
विज्ञापन
शुरुआत में चार लोगों को आरजे बनाया गया है, जिन्हें मशहूर आरजे सिमरन ने प्रशिक्षण दिया है। दूसरे कैदियों को भी आरजे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सिमरन ने बताया कि कैदी खाना खाने के लिए आना है, अपने-अपने बैरक में जाना है, अब पार्क में सैर करने का वक्त है जैसी सूचनाएं दूसरे कैदी तक पहुंचाने के लिए एफएम का प्रयोग करेंगे।