फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   an other case on sukhbir katarira.

कटारिया पर दर्ज होगा एक और मामला!

Wed, 29 Oct 2014 06:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 29 Oct 2014 06:53 AM IST
विज्ञापन
an other case on sukhbir katarira.

गुड़गांव में फर्जी वोट मामले में आरोपों से घिरे पूर्व खेल राज्यमंत्री की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। इस मामले में गवाहों से समझौते के लिए दबाव बनाने को लेकर वायरल हुए वीडियो के बाद शिकायतकर्ता पक्ष उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


उनके अनुसार इस मामले में जल्द कई और खुलासे हो सकते हैं। इसके बाद पूर्व मंत्री के खिलाफ गवाहों से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज करा सकते है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों में फर्जी वोट बनवाने के आरोप में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के खिलाफ नौ पुलिस केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें उनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। वहीं कई मामलों की स्थानीय कोर्ट में सुनवाई चल रही है। एसआईटी की तरफ से 27 मामलों में पूर्व मंत्री को दोषी पाए जाने के बाद उन पर कानूनी शिकंजा कसने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


VIDEO: गवाही न देने के लिए सुखबीर कटारिया ने छुए महिला के पैर

दो दिन पहले शिकायतकर्ता पक्ष की सदस्य महिला पार्षद सुनीता कटारिया के घर पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के जाने और इस मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने का वीडियो वायरल हो गया।

इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। महिला पार्षद सुनीता कटारिया ने वीडियो को असली बताते हुए इसकी पुष्टि की है। साथ ही पूर्व मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप समेत उन पर पारिवारिक रंजिश निकालने का भी आरोप लगाया है।


शिकायतकर्ता पक्ष मतदाता जागरूक मंच के सचिव ओमप्रकाश कटारिया ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री और उनके लोग समझौता करने के लिए उनपर दबाव बना रहे हैं।  इसे लेकर उनके खिलाफ जल्द ही एक और मामला दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले में पूर्व मंत्री के खिलाफ कई और सबूत जल्द ही उजागर होंगे।

उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। वहीं, दूसरी इस मामले के उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। पुलिस की एसआईटी टीम ने इस मामले में कार्रवाई तो दूर कोई टिप्पणी न करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed