Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An opportunity to get a closer look at technology and science will be available

Delhi NCR News: तकनीक और विज्ञान को करीब से जानने का मिलेगा अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
-सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्र तीन नवंबर से कर सकेंगे एक्सपीरियंस सेंटर का भ्रमण
विज्ञापन

-सीबीएसई एक नवंबर से शुरू करने जा रहा है ऑनलाइन बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों को नई तकनीक, विज्ञान और शिक्षा के बदलते स्वरूप को करीब से जानने का अवसर मिलने जा रहा है। सीबीएसई छात्रों को इस सप्ताह शुरू किए गए एक्सपीरियंस सेंटर में भ्रमण का अवसर दे रहा है। छात्र सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर का भ्रमण कर शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया को करीब से समझ सकेंगे। इसके लिए एक नवंबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी।
सीबीएसई ने द्वारका स्थित अपने कार्यालय में यह एक्सपीरियंस सेंटर तैयार किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोचक और इंटरैक्टिव तरीके से नई जानकारियों से जोड़ना है। इस सेंटर में विद्यार्थियों को भारत में शिक्षा के विकास, उभरती तकनीकों, विज्ञान, नवाचार और भविष्य में कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। यहां विद्यार्थी शिक्षा के प्राचीन इतिहास से लेकर आधुनिक डिजिटल कक्षाओं और भविष्य की तकनीक तक की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई के अनुसार शुरुआती चरण में तीन नवंबर से 30 नवंबर तक केवल बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों को ही यहां भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। एक्सपीरियंस सेंटर भ्रमण के लिए स्कूल 1 नवंबर 2026 से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.gov.in पर परीक्षा संगम के स्कूल सेक्शन में सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर का विकल्प उपलब्ध रहेगा। स्कूल अपने सीबीएसई एफिलिएशन नंबर और ओएसिस पासवर्ड से लॉग-इन कर उपलब्ध तारीख और समय का स्लॉट बुक कर सकेंगे। प्रत्येक स्लॉट में शिक्षकों सहित अधिकतम 60 लोगों को आने की अनुमति होगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि भ्रमण के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed