दिल्ली में टला बड़ा हादसा: चार मंजिला इमारत एक तरफ झुकी, आसपास की दुकानें खाली; निगम ने लिया एक्शन
पूर्वी दिल्ली के बिहारी कॉलोनी में एक अवैध चार मंजिला इमारत एक तरफ झुक गई। जिसके बाद निगम और पुलिस ने लोगों को घर से बाहर निकाल दिया है और अब मकान को ढाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनापार के बिहारी काॅलोनी में एल शेप में बनी चार मंजिला इमारत एक तरफ झुक गई है। पहले यह इमारत तीन मंजिला बनी हुई थी। इस पर अवैध रूप से चौथी मंजिल बना दी गई। अब इस इमारत को इसके मालिक ढहाएंगे।
वहीं खतरे को देखते हुए आसपास की दुकानों को खाली कराया गया है। पुलिस ने भी बैरिकेडिंग की है। बता दें कि बृहस्पतिवार रात इमारत इतनी झुक गई कि निगम व पुलिस को पहुंचकर खाली करवानी पड़ी।
इस इमारत में चार परिवार किराये पर रह रहे थे। शुक्रवार को इन लोगों ने अपना सामान निकाला। बताया जा रहा है कि झुकी हुई इमारत करीब 13 साल पुरानी है। भू-तल पर चार दुकानें हैं। सबके मालिक अलग हैं। पिछले कुछ माह से यह इमारत झुकना शुरू हो गई थी।
एक माह पहले कासिम नामक व्यक्ति ने छत खरीदी और उस पर चौथी मंजिल बनाकर किराये पर जगह दे दी। इसके बाद से इमारत ज्यादा झुक गई। इमारत के मालिक आबिद अली ने बताया कि आठ माह पहले उन्होंने 61 लाख रुपये में तीन मंजिल खरीदी थी। इस मामले में निगम का कहना है इमारत मालिकों ने लिखित में दिया कि वह इमारत को खुद शनिवार को ढहा देंगे।