फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An elderly woman who had gone out for a walk was crushed by a vehicle and died

Delhi NCR News: सैर के लिए निकली बुजुर्ग महिला को वाहन ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली कैंट की घटना, आरोपी गाड़ी समेत भागा
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली कैंट में सुबह सैर और गुरुद्वारा जाने के लिए निकली बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल 68 साल की परमजीत कौर को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परजिनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

परमजीत कौर बेटे आकाशदीप और उसके परिवार के साथ दिल्ली कैंट में रहती थी। उनका बेटा सेना में कार्यरत है। दिल्ली कैंट थाने में दर्ज एफआईआर में आकाशदीप ने बताया कि नौ सितंबर की सुबह करीब छह बजे उनकी मां सुबह सैर और गुरुद्वारा जाने के लिए घर से निकली। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि घर से कुछ दूर पर उनकी मां को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और मां को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद आकाशदीप के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed