{"_id":"6afef23df688b735700f2ec3","slug":"an-additional-special-train-will-run-between-delhi-and-dahar-ka-balaji-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163906-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली-डहर का बालाजी के बीच चलेगी अतिरिक्त विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली-डहर का बालाजी के बीच चलेगी अतिरिक्त विशेष ट्रेन
विज्ञापन
- दिल्ली सराय रोहिल्ला से 21 नवंबर और वापसी में 22 नवंबर को होगा संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला और डहर का बालाजी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का फैसला लिया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04474/04473 के दोनों दिशाओं में एक-एक अतिरिक्त फेरा लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। ट्रेन संख्या 04474 दिल्ली सराय रोहिल्ला-डहर का बालाजी अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस 21 नवंबर को एक अतिरिक्त फेरा लगाएगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04473 डहर का बालाजी-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस 22 नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी, जिससे यात्रियों को बिना अग्रिम आरक्षण यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।