{"_id":"6afef3443df46c362c0b5c83","slug":"wedding-season-begins-marriage-halls-are-full-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3514-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शादियों का सीजन शुरू, मैरिज हॉल फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शादियों का सीजन शुरू, मैरिज हॉल फुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। देवउठनी एकादशी के साथ ही राजधानी दिल्ली में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली के बाजारों और रिहायशी इलाकों में शादी की रौनक दिखाई देने लगी है। कहीं मैरिज हॉल सजाए जा रहे हैं तो कहीं बैंड-बाजे और ढोल की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इस बार शादी करने वाले परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मनपसंद मैरिज हॉल, बैंड और ढोल की बुकिंग को लेकर है।
कई परिवारों को अपनी पसंद और बजट के मुताबिक जगह मिलने में भी परेशानी हो रही है। वहीं, शादी के अन्य इंतजामों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ढोल, बैंड और घोड़ी की बुकिंग के लिए भी लोगों को पहले से संपर्क करना पड़ रहा है। मांग बढ़ने के साथ रेट में भी इजाफा हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
मैरिज हॉल की बुकिंग काफी पहले से होनी शुरू हो गई थी। पूर्वी दिल्ली में शुभ मुहूर्त वाली ज्यादातर तारीखों पर पहले ही बुकिंग हो चुकी है। - प्रितम गिरी, मैरिज हॉल संचालक
शुभ मुहूर्त वाली तारीखों पर बैंड की उपलब्धता कम हो गई है। शादी के सीजन में कलाकारों, कर्मचारियों और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च भी बढ़ जाता है। - बैंड संचालक