Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI will strengthen disaster management systems

Delhi NCR News: एआई से आपदा प्रबंधन व्यवस्था होगी सशक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
23 और 24 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर होगा मंथन
विज्ञापन

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच देश में सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर दिल्ली में विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट का 36वां वार्षिक कॉन्क्लेव 23 और 24 नवंबर को नई दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित किया जाएगा। इस बार कॉन्क्लेव की थीम 'एआई आधारित एकीकृत सुरक्षा और आपदा लचीलापन' रखी गई है।



संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि दो दिवसीय कॉन्क्लेव में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक पीयूष आनंद, विश्व बैंक के वरिष्ठ आपदा जोखिम प्रबंधन विशेषज्ञ अनूप करंथ, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह और ओपी सिंह सहित कई प्रमुख विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन




इसके अलावा सुरक्षा क्षेत्र की कंपनी एसआईएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज सिंह, सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ और इंस्टीट्यूट ऑफ रोड एंड ट्रैफिक एजुकेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रोहित बालूजा, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभागाध्यक्ष कृष्ण एस. वत्स और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर की निदेशक रंजनी मुखर्जी भी संबोधित करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed