फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah may announced as the national president of BJP today

आज हो सकती है अमित शाह की ताजपोशी!

Sat, 28 Jun 2014 08:36 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
 Amit Shah may announced as the national president of BJP today

लंबे समय से अमित शाह के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही है, शनिवार को नये सांसदों की वर्कशाप इसकी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में भाजपा महासचिव अमित शाह भी आ सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसा होता है तो उनके  अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी यहीं हो सकती है। शिविर की शुरुआत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:25 बजे हेलीकॉप्टर से राजहंस होटल पहुंचेंगे।

विज्ञापन

हरियाणा के लिए सीएम कैंडिडेट भी चुना जाएगा!

 Amit Shah may announced as the national president of BJP today

सूरजकुंड में शनिवार से शुरू हो रहे पार्टी सांसदों के प्रशिक्षण शिविर के बहाने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की सियासत को साधने की कोशिश भी करेगी। राज्य बनने के बाद से अब तक यहां पर भाजपा की अकेले सरकार नहीं बन पाई है।

इसलिए सितंबर-अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सियासी जमीन मजबूत करने का मंत्र भी सूरजकुंड की धरती पर दिया जा सकता है। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि यह शिविर महाराष्ट्र या गोवा में भी लगाया जा सकता था।

कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव आने वाले हैं लेकिन वहां भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूत है। इसलिए पार्टी ने राजनीतिक नफे-नुकसान को देखते हुए इसके लिए हरियाणा की धरती चुनी।

पीएम का हरियाणा से है गहरा लगाव

 Amit Shah may announced as the national president of BJP today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से गहरा लगाव है। क्योंकि वर्ष 1992 से वर्ष 2000 तक वह हरियाणा प्रभारी के रूप में संगठन के लिए काफी काम कर चुके हैं। यही नहीं उन्होंने अपनी चुनावी रैली की शुरुआत भी हरियाणा (रेवाड़ी) से ही की थी।

सितंबर-2012 में हुआ भाजपा का सूरजकुंड अधिवेशन पार्टी के लिए शुभ रहा। अब सांसदों के प्रशिक्षण शिविर को हरियाणा प्रदेश भाजपा अपने लिए शुभ मान रही है। वर्ष-2012 के भाजपा अधिवेशन की आयोजन समिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कृष्णपाल गुर्जर को सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे पूरे प्रदेश में गुर्जर का कद बढ़ गया है। ऐसे में अब प्रशिक्षण शिविर जैसे बड़े आयोजन से उनकी पार्टी में पैठ और मजबूत होगी। वह दिल्ली वाया चंडीगढ़ भी जा सकते हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी का चेहरा बनने के सवाल को गुर्जर ने सिर्फ मुस्कराकर टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed