{"_id":"5e81c9208ebc3e77442bcea1","slug":"amid-coronavirus-outbreak-in-noida-cm-yogi-visit-city-meetings-with-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को लगाई फटकार
Mon, 30 Mar 2020 09:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में सीएम ले रहे समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार को यहां का दौरा किया। वह विशेष विमान से सोमवार दोपहर करीब दो बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे, और वहां से हेलिकॉप्टर से गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की बैठक में डीएम बीएन सिंह, कमिश्नर आलोक सिंह, नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी, ग्रेटर नोएडा ओर यमुना अथॉरिटी के सीईओ मौजूद रहे। नोएडा में अब तक 36 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जो प्रदेशभर में सबसे ज्यादा हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को मेरठ, गाजियाबाद और आगरा जाएंगे। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे को पहले ही नोएडा भेज दिया गया था।
विज्ञापन
नोएडा में कोरोना के संक्रमण के फैलाव के लिए यहां की सीजफायर कंपनी को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस कंपनी में ब्रिटेन का एक अधिकारी आया था। वह मीटिंग के बाद लौट गया लेकिन उसके संपर्क में आकर कंपनी के कई कर्मचारी और उनके परिवारवालों समेत 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन