फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   America release its statement on kejriwal sisodia presence in happiness class melania trump delhi

मेलानिया ट्रंप के 'हैपिनेस क्लास' में केजरीवाल-सिसोदिया के शामिल होने को लेकर अमेरिका से आया ये बयान

Mon, 24 Feb 2020 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Feb 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
America release its statement on kejriwal sisodia presence in happiness class melania trump delhi

अमेरिका की प्रथम महिला के भारत प्रवास के दौरान दिल्ली के सरकारी स्कूल में दौरे को लेकर जो विवाद उत्पन्न हुआ उसे लेकर अमेरिकी दूतावास की तरफ से बयान आया है। अमेरिकी दूतावास ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि कि उसे दिल्ली के सरकारी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन दूतावास ने दिल्ली सरकार की इस मामले में तारीफ की है कि उन्होंने ये समझा कि ये कोई 'राजनीतिक समारोह' नहीं है।

विज्ञापन

मेलानिया के स्वागत का मौका मिलता तो होती बेहद खुशी: सिसोदिया

इससे पहले उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का आना बेहद सौभाग्य और गर्व की बात है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बेहद खुशी मिलती अगर मुझे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पहली अमेरिकी महिला का व्यक्तिगत तौर पर स्वागत करने का मौका मिलता।

विज्ञापन


हालांकि अमेरिकी दूतावास की तरफ मेलानिया के दिल्ली दौरे पर जताई गई चिंता का सम्मान करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूल में मेलानिया ट्रंप के दौरे से न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में हैपिनेस क्लासेज और इसके सकारात्मक परिणामों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप मंगलवार को हैपिनेस क्लासेज को देखने के बाद छात्रों से भी रूबरू होंगी। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि अमेरिका की पहली महिला दिल्ली सरकार की खूबियों से रूबरू होने के लिए खुद स्कूल में पहुंच रही हैं।

सिसोदिया ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार के स्कूलों में चलाए जा रहे हैपिनेस क्लास के सकारात्मक परिणामों से दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से उठाए गए कदम से शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधार से रूबरू करने का मौका मिलता। मेलानिया ट्रंप के दौरे का तहे दिल से स्वागत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि उनके इस दौरे के लिए सरकार की तरफ से हर संभव  इंतजाम किए जाएंगे। 

मेलानिया के पूर्व में तय कार्यक्रम के मुताबिक केजरीवाल और सिसोदिया को दिल्ली सरकार के स्कूल में स्वागत करना था। दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक शनिवार को अमेरिकी दूतावास की तरफ से स्थानीय प्रशासन को बताया गया कि इस कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्यों में दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नाम शामिल नहीं हैं।
 
सिसोदिया ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी दिल्ली सरकार के स्कूल का दौरा करेंगी। यह फक्र की बात है, क्योंकि भारत के बाद दुनिया भर में हैपिनेस क्लास की उपलब्धियों को रखना संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed