{"_id":"5f4433fd8ebc3e3cba0b4c99","slug":"america-adopted-delhi-model-now-plasma-therapy-will-be-done-in-usa-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मॉडल को अमेरिका ने अपनाया, अब यूएसए में भी होगी प्लाज्मा थेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मॉडल को अमेरिका ने अपनाया, अब यूएसए में भी होगी प्लाज्मा थेरेपी
Tue, 25 Aug 2020 03:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Aug 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरैपी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने कोविड-19 के रोगियों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी के मॉडल को अपनाया है। यह घोषणा सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा की गई। अमेरिका की इस घोषणा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से जूझ रहे अमेरिका ने दिल्ली मॉडल को अपना लिया है। इसके लिए वह दिल्ली के निवासियों को बधाई देते हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि लोग कहते थें कि अमेरिका जो आज करता है, भारत वो कल करेगा। दिल्ली ने इसे बदल दिया है। अब जो दिल्ली ने कल किया, अमेरिका आज कर रहा है। यह एक सम्मान की बात है। इसके लिए दिल्ली को बधाई देता हूं। दिल्ली मॉडल की यह प्लाज्मा थैरेपी कोविड के इलाज में एक महत्वपूर्ण तत्व रहा है और अब अमेरिका ने भी इसे अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कोविड-19 मरीजों को शीघ्र स्वस्थ्य करना और मौतों की संख्या शून्य करना है।
विज्ञापन
दिल्ली मॉडल चर्चा का केंद्र बना हुआ
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बड़े-बड़े काम करके दिखाए हैं। यहां के 2 करोड़ लोगों ने अपनी सूझबूझ, अनुशासन और मेहनत से कोरोना महामारी को भी नियंत्रित कर लिया है। साथ ही अब दुनिया हमारी तकनीक अपना रही है। पूरी दुनिया के अंदर दिल्ली मॉडल केस स्टडी बना हुआ है। दिल्ली मॉडल ने सब लोगों को साथ लिया, सभी संस्थाओं को साथ लिया, सारी सरकारों को साथ लिया और यह सभी लोगों के एक साथ प्रयास का नतीजा है कि अब दिल्ली के अंदर स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन