{"_id":"ed8e9a648b029c846bf69ee1b3a21952","slug":"ambedkar-road-jam-today-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अंबेडकर रोड पर लग सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अंबेडकर रोड पर लग सकता है जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को घर से रूट देखकर निकलें। दरअसल, सुबह करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक आप कार्यकर्ता भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ रैली निकलाते हुए अंबेडकर रोड से कलक्ट्रेट जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें कुमार विश्वास और संजय सिंह भी आ सकते हैं। दूसरी तरफ, शाम पांच बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शोभायात्रा निकालेगा, जो अंबेडकर रोड से घंटाघर तक जाएगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने इसके मद्देनजर रूट डायवर्जन नहीं किया है, लेकिन लोगों से अपील की है कि इस दौरान लोग अगर वैकल्पिक मार्गों से जाएं तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
टीआई अनिल कुमार ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कल्लुपुरा, मालीवाड़ा से होते हुए रैली निकालेंगे, जो बसंत चौराहे से मालीवाड़ा और संतोष मेडिकल होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेगी।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाजियाबाद के कार्यकर्ता ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के तहत शोभा यात्रा निकालेंगे, जो कालकागढ़ी चौक से चौधरी मोड़ होते हुए घंटाघर पर खत्म होगी।
टीआई ने बताया कि इस दौरान जहां-जहां से रैली निकलेगी, वहां का ट्रैफिक कुछ देर के लिए रोक दिया जाएगा।